सफेद दागों के लिए क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 10:33

चेहरे पर सफेद दाग और पैच से हैं परेशान? ये 5 घरेलू उपाय आपको देंगे बड़ी राहत

क्यों होते हैं व्हाइट पैचेज

Useful remedies for white spots: चेहरे से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं, जिनमें सबसे आम पिम्पल्स, दाग-धब्बे यार फिर ड्राइनेस. ये समस्याएं काफी आम होती हैं. लेकिन इन समस्याओं के अलावा काफी लोगों के चेहरे पर सफेद दाग और पैच हो जाते हैं. जिन्हें सहुआ भी कहा जाता है. ये स्किन पर एक तरह के फंगल इन्फेक्शन होता है, जो की काफी समान्य परेशानियों में से एक है. इसके अलावा ये समस्या किसी प्रोडक्ट या खाने की चीज से होने वाली एलर्जी की वजह से हो सकता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक मछली खाने के बाद दूध पी लेने की वजह से चेहरे पर सफेद दाग हो सकते हैं. इन दागों नको हटाने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. इसके अलावा घरेलू उपायों की मदद से सफ़ेद दाग और पैच को आसानी से हटाया जा सकता है.

सफेद दाग और पैच हटाने के घरेलू उपाय

एलोवेरा
बे ब्यूटीफुल डॉट कॉम के मुताबिक एलोवेरा चेहरे पर सफेद धब्बे और पैच हटाने के लिए सबसे असरदार घरेलू उपायों में से एक है. एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग एजेंट के गुण होते हैं. जो नेचुरल तरीके से सूजन को कम करता है. नियमित रूप से धब्बों पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं. हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से इसका असर दिख सकता है.


नीम का तेल
नेचुरल तरीकों से सफ़ेद दाग और पैच को कम करने के लिए नीम का तेल फायदेमंद हो सकता है. इसमें नेचुरल एंटी-फंगल हे गुण होते हैं. इससे स्किन सम्बंधित समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. नियमित रूप से नीम के तेल का इस्तेमाल चेहरे पर किया जा सकता है.


शहद
चेहरे पर दफेद धब्बे हटाने में शहद मददगार हो सकता है. इसमें नेचुरल मॉइस्चराइजर होता है. सीधे तौर पर शहद को चेहरे पर लगाने से नमी बरकरार रहती है. चेहरे के सफेद दाग और पैच पर लगाकर आधे घंटे के बाद धो लें. इससे फायदा मिल सकता है.


तुलसी
तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. जो स्किन में उपस्थित कीटाणुओं और गंदगी को साफ करने में मदद करती है. तुलसी के पत्तों की ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं. इसके अलावा इससे एलर्जी हो तो पहले डॉक्टर की सलाह लें.

लाल मिट्टी
सफेद दाग और पैच ज्यादातर शरीर में मेलेनिन के असंतुलन की वजह से हो जाते हैं. एक चम्मच अदरक और लाल मिट्टी को ब्लेंड करके पेस्ट बना लें. और इस पेस्ट को प्रभावित जहगों पर लगाएं. पेस्ट सूखने के बाद इसे धो लें. इसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है.इन घरेलू उपायों की मदद से चेहरे के सफेद दाग और पैच से छुटकारा पाया जा सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info